यह स्कैम क्या है?
ठग वीडियो कॉल पर CBI, पुलिस, कस्टम या ED अधिकारी बनते हैं। कहते हैं कि आपका आधार या पार्सल ड्रग्स या मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा है, घंटों कैमरे पर रखते हैं और 'वेरिफिकेशन' के नाम पर पैसे ट्रांसफर करवाते हैं। भारतीय कानून में 'डिजिटल अरेस्ट' जैसी कोई चीज़ नहीं है।
ऐसा मैसेज आता है (उदाहरण)
This is Mumbai Cyber Crime. Your Aadhaar is linked to a money laundering case. You are under digital arrest. Do not disconnect the video call or tell anyone. Transfer your savings to the RBI verification account immediately.
🚩 पहचानने के संकेत
- 'पुलिस/CBI' का वीडियो कॉल, वर्दी या ऑफिस बैकग्राउंड के साथ
- परिवार को न बताने और कॉल न काटने को कहते हैं
- पैसे 'सेफ' या 'वेरिफिकेशन' खाते में भेजने को कहते हैं
✅ क्या करें
- कॉल काट दें। असली पुलिस वीडियो कॉल पर न अरेस्ट करती है, न पैसे लेती है।
- तुरंत परिवार के किसी सदस्य को बताएँ।